रोजगार अभ्यास

हिन्दी टाइपिंग टेस्ट (इनस्क्रिप्ट)

English अंतिम अपडेट: 31 July 2026
टाइपिंग टेस्ट प्रैक्टिस मोड
शेष समय सकल स्पीड (WPM) शुद्धता गलतियाँ नियम
- - - - -
कोई कुंजी गलत अक्षर दे रही है? यहाँ बताएं

परीक्षा के नियमों से प्रैक्टिस करें

परीक्षाजरूरी स्पीडसमय
SSC CHSL (LDC / JSA) 30 WPM 10 min ssc chsl typing test
CPCT (English) 20 WPM 15 min cpct typing test
AIIMS CRE (Clerical, English) 30 WPM 15 min aiims cre typing test
EPFO SSA (English) 30 WPM 10 min epfo ssa typing test
IIT (ISM) Junior Assistant (English) 1,000 keystrokes 10 min iit ism junior assistant typing test

यह टेस्ट क्या है

यह हिन्दी टाइपिंग टेस्ट इनस्क्रिप्ट (InScript) कीबोर्ड के लिए है। इनस्क्रिप्ट वही यूनिकोड लेआउट है जो हर विंडोज कंप्यूटर में पहले से मौजूद है। अलग से कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं करना पड़ता। टाइपिंग मंगल जैसे यूनिकोड फॉन्ट में होती है, वैसे ही जैसे परीक्षा में होती है।

जाँच अक्षर के हिसाब से होती है। मात्रा गलत लगी तो पूरा अक्षर गलत गिना जाएगा। हाँ, जब तक आप कोई संयुक्ताक्षर बना रहे हैं, अधूरे अक्षर को गलत नहीं ठहराया जाता। क्ष आधा बना है तो टेस्ट रुककर इंतजार करता है।

नए हैं तो पहले हफ्ते स्पीड देखिए ही मत। इनस्क्रिप्ट में सारे स्वर और मात्राएँ बायें हाथ पर हैं, व्यंजन दायें हाथ पर। यह पैटर्न एक बार हाथ में बैठ जाए, फिर स्पीड अपने आप आती है।

निर्देश

कीबोर्डविंडोज में Settings → Time & Language → Language में हिन्दी जोड़ें। फिर Win + Space दबाकर INSCRIPT कीबोर्ड चुनें।
शुरुआतअनुच्छेद और समय चुनकर टेस्ट शुरू करें दबाएँ। टाइमर बटन दबाते ही चालू हो जाता है।
टाइपिंगसही अक्षर हरा, गलत लाल। नीचे की रेखा बताती है कि अभी कौन सा अक्षर टाइप करना है।
बैकस्पेसचालू है। एक बार दबाने पर पूरा अक्षर, मात्रा समेत, हटता है।
रिजल्टसमय पूरा होते ही रिजल्ट की तालिका दिखेगी। रिजल्ट सिर्फ आपके ब्राउज़र में रहता है, कहीं भेजा नहीं जाता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड क्या है?

भारत सरकार का मानक यूनिकोड कीबोर्ड लेआउट। स्वर बायें हाथ पर, व्यंजन दायें हाथ पर। विंडोज, लिनक्स और एंड्रॉइड में पहले से मिलता है।

विंडोज में हिन्दी कीबोर्ड कैसे चालू करें?

Settings खोलिए, Time & Language में जाइए, Language & region में हिन्दी जोड़िए। हिन्दी के कीबोर्ड विकल्पों में Hindi Traditional (INSCRIPT) चुनिए। बस। अब Win + Space से अंग्रेजी और हिन्दी कीबोर्ड बदलते रहिए।

मंगल फॉन्ट का क्या चक्कर है?

मंगल एक यूनिकोड फॉन्ट है, ज्यादातर परीक्षाओं में यही रहता है। यूनिकोड में टाइप किया हुआ पाठ हर यूनिकोड फॉन्ट में एक जैसा रहता है, सिर्फ दिखावट बदलती है। इसलिए यहाँ की प्रैक्टिस मंगल वाली परीक्षा में सीधी काम आती है।

रेमिंगटन गेल का टेस्ट कब आएगा?

काम चल रहा है। हमारा नियम है कि हर कुंजी असली कीबोर्ड से जाँचने के बाद ही टेस्ट जारी होता है, इसलिए समय लग रहा है। गलत कुंजी वाला टेस्ट देने से देर भली।

क्या मोबाइल पर टेस्ट दे सकते हैं?

नहीं। टाइपिंग टेस्ट के लिए असली कीबोर्ड चाहिए, इसलिए कंप्यूटर या लैपटॉप पर खोलिए। मोबाइल पर अनुच्छेद, नियम और अपने पुराने रिजल्ट देख सकते हैं।

हिन्दी टाइपिंग की स्पीड कैसे बढ़ेगी?

रोज आधा घंटा, एक ही लेआउट पर। कीबोर्ड की तरफ देखना बंद कीजिए, चाहे शुरू में स्पीड आधी रह जाए, दो हफ्ते में वापस आ जाएगी। और हर टेस्ट के बाद देखिए कि कौन से अक्षर बार-बार गलत हो रहे हैं। अगले दिन पहले वही सुधारिए।

क्ष, त्र, ज्ञ कैसे टाइप करें?

हलन्त से बनते हैं: क + ् + ष = क्ष। हलन्त d कुंजी पर है। कुछ संयुक्ताक्षर Shift के साथ अंकों की लाइन से सीधे भी बनते हैं, जैसे Shift+7 से क्ष। दोनों तरीके यहाँ सही गिने जाते हैं।

दूसरे टाइपिंग टेस्ट