रोजगार अभ्यास

मंगल फॉन्ट टाइपिंग टेस्ट

English अंतिम अपडेट: 31 July 2026
टाइपिंग टेस्ट प्रैक्टिस मोड
शेष समय सकल स्पीड (WPM) शुद्धता गलतियाँ नियम
- - - - -
कोई कुंजी गलत अक्षर दे रही है? यहाँ बताएं

परीक्षा के नियमों से प्रैक्टिस करें

परीक्षाजरूरी स्पीडसमय
SSC CHSL (LDC / JSA) 30 WPM 10 min ssc chsl typing test
CPCT (English) 20 WPM 15 min cpct typing test
AIIMS CRE (Clerical, English) 30 WPM 15 min aiims cre typing test
EPFO SSA (English) 30 WPM 10 min epfo ssa typing test
IIT (ISM) Junior Assistant (English) 1,000 keystrokes 10 min iit ism junior assistant typing test

यह टेस्ट क्या है

मंगल यूनिकोड देवनागरी फॉन्ट है और ज्यादातर सरकारी टाइपिंग परीक्षाओं में यही इस्तेमाल होता है। यह पेज मंगल में सादी प्रैक्टिस के लिए है। कोई परीक्षा नियम नहीं, कोई पास-फेल नहीं। सिर्फ टाइप कीजिए, स्पीड और शुद्धता देखिए।

यूनिकोड की सबसे काम की बात: जो पाठ आप यहाँ टाइप करते हैं वह हर यूनिकोड फॉन्ट में एक जैसा रहता है। मंगल, नोटो, एरियल यूनिकोड, कोई भी हो, अक्षर वही रहते हैं, सिर्फ दिखने का ढंग बदलता है। इसलिए यहाँ की प्रैक्टिस हर उस परीक्षा में काम आती है जो यूनिकोड में होती है।

किस परीक्षा में कितनी स्पीड चाहिए, यह जानना हो तो ऊपर की तालिका से अपनी परीक्षा का पेज खोलिए। वहाँ उसी परीक्षा के नियमों के साथ टेस्ट मिलेगा।

निर्देश

कीबोर्डविंडोज में हिन्दी जोड़कर INSCRIPT कीबोर्ड चुनें। Win + Space से कीबोर्ड बदलता है।
फॉन्टटाइपिंग यूनिकोड में होती है। मंगल जैसा दिखना जरूरी नहीं, अक्षर वही हैं।
शुरुआतअनुच्छेद और समय चुनकर टेस्ट शुरू करें दबाएँ।
रिजल्टस्पीड और शुद्धता तुरंत। रिजल्ट सिर्फ आपके ब्राउज़र में रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मंगल फॉन्ट क्या है?

माइक्रोसॉफ्ट का यूनिकोड देवनागरी फॉन्ट, जो विंडोज में पहले से आता है। सरकारी दफ्तरों और परीक्षाओं में यही चलता है।

मंगल और क्रुतिदेव में क्या फर्क है?

मंगल यूनिकोड है, क्रुतिदेव पुराना नॉन-यूनिकोड फॉन्ट है। क्रुतिदेव में टाइप किया पाठ दूसरे फॉन्ट में खुलते ही टूट जाता है। नई परीक्षाएँ ज्यादातर यूनिकोड यानी मंगल पर हैं।

क्या मंगल फॉन्ट डाउनलोड करना पड़ेगा?

विंडोज में पहले से है। यहाँ प्रैक्टिस के लिए कुछ भी डाउनलोड नहीं करना, ब्राउज़र में ही सब चलता है।

यहाँ पास-फेल क्यों नहीं दिखता?

यह सादा प्रैक्टिस पेज है। पास-फेल परीक्षा के नियमों से तय होता है, और हर परीक्षा के नियम अलग हैं। अपनी परीक्षा के पेज पर जाइए, वहाँ उसी के नियमों से टेस्ट होगा।

स्पीड कैसे गिनी जाती है?

हर 5 अक्षर (स्पेस मिलाकर) = 1 शब्द। मात्रा और संयुक्ताक्षर अक्षर-दर-अक्षर जाँचे जाते हैं।

दूसरे टाइपिंग टेस्ट